दौसा :दौसा में पंचकुईया बावड़ी में डूबने से युवक की हुई मौत
दौसा : दौसा कोतवाली थाना क्षेत्र के दौसा खुर्द में पंचकुईया की बावड़ी में सुबह करीब 11:00 बजे नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने2 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बावड़ी से निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। कोतवाल सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुबह नहाने के लिए महेश शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा निवासी हरियाणा मोहल्ला दौसा उम्र 25 साल नहाने के लिए बावड़ी में गया था और काफी देर के बाद बाहर नहीं आया। बाहर पड़े कपड़ों के वजह से आसपास के लोगों ने डूबने का कयास लगाया पूछताछ पर उन्हें डूबने का शक होने पर लोगों ने पुलिस को और सिविल डिफेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल डिफेंस और पुलिस ने युवक को बाहर निकाल और एंबुलेंस के सहायता से दोसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक महेश शर्मा को मृत्यु घोषित कर दिया। जिसके शव को जिला अस्पताल के मोर्चेरी में रखवा दिया। जहां पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। हालांकि मृतक के परिजन युवक की मौत का कारण पानी में डूबना बता रहे हैं। फिर भी पुलिस मृतक महेश के मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।