Dark Mode
फसल बीमा योजना में प्रीमियम डेबिट की तिथि बढाकर 10 अगस्त की गई

फसल बीमा योजना में प्रीमियम डेबिट की तिथि बढाकर 10 अगस्त की गई

धौलपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में प्रीमियम डेबिट की तिथि बढ़ाई गई है। पूर्व में प्रीमियम डेबिट की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी जिसे बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दिया गया है। संयुक्त निदेशक कृषि विजय सिंह ने बताया कि योजनान्तर्गत खरीफ 2023 में गैर ऋणी कृषकों के प्रीमियम डेबिट करने, पॉलिसी सृजन एंव बीमा कम्पनी को कृषक प्रीमियम प्रेषित करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई एवं ऋणी कृषकों के खातों से प्रीमियम डेबिट करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 बढ़ाई गई है। इच्छुक कृषक सम्बन्धित जी.एस.एस.,बैंक जहां ऋण खाता  है से सम्पर्क कर फसल बीमा प्रीमियम को डेबिट व बोई गई फसल को अद्यतन करवा सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!