Dark Mode
साइबर ठगी : तीन लोगो के बैंक खातों से 3.40 लाख पार

साइबर ठगी : तीन लोगो के बैंक खातों से 3.40 लाख पार

जोधपुर। कमिश्ररेट के अलग अलग थानों में साइबर ठगी और धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हुए है। तीन लोगों के साथ साइबर ठगों ने 3.40 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। किसी का फोन ऑटो मेटेड अपडेट किया गया तो किसी के यूपीआई खाते से रकम पार हुई। संबंधित थाना पुलिस अब जांच में जुटी है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा बी रोड स्थित जालम विलास पदमावती निवासी दिव्यांशु चौहान पुत्र नवीन कुमार के बैंक खातों से 1 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने शिकायत में बताया कि 1 अक्टूबर 26 को दोपहर करीब 1.30 बजे उनके मोबाइल पर ऑटोमेटेड अपडेट की प्रक्रिया शुरू हुई, जो करीब 15 से 20 मिनट तक चली। इसके बाद मोबाइल पर आए संदेशों से उन्हें पता चला कि उनके बैंक खातों से 90 हजार, 40 हजार और 50 हजार रुपये डेबिट हो चुके हैं।

खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीडि़त ने बैंक खातों को होल्ड करवाया तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में एसओजी जयपुर से ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद महामंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच भानाराम को सौंपी गई है।

इसी तरह तीसरी पोल महामंदिर निवासी गौरी शंकर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1 लाख 25 सौ रूपयों की निकासी कर ली। उसके मोबाइल पर आए संदेश से ठगी का पता लगा। इधर खांडा फलसा पुलिस के अनुसार जय नारायण व्यास कॉलोनी चांदपोल चौखा निवासी श्रवणसिंह पुत्र अमरसिंह चौहान के यूपीआई सिस्टम से साइबर ठगों ने 1 लाख 36 हजार 177 रूपए निकाल लिए। उसके साथ घटना 10 सितंबर को हुई और अब खांडा फलसा पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर पर केस दर्ज किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!