Dark Mode
जिला निष्पादन समिति का गठन

जिला निष्पादन समिति का गठन

श्रीगंगानगर। प्रशासनिक सुधार विभाग राजस्थान जयपुर एवं निदेशक साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में जिले में केन्द्र प्रवर्तित योजना नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला निष्पादन समिति का गठन किया गया है। जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी ने बताया कि जिला निष्पादन समिति में जिला कलक्टर अध्यक्ष, सीईओ जिला परिषद, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सीएमएचओ, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उपनिदेशक डीओआईटी, उपनिदेशक कृषि, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक श्रम आयुक्त, प्राचार्य डाईट, पीआरओ, डीएसओ, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, एलडीएम, स्काउट गाईड के सीओ सदस्य होंगे तथा जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!