Dark Mode
आप पर कांग्रेस का बड़ा हमला, अजय माकन ने बताया ‘प्रॉक्सी’

आप पर कांग्रेस का बड़ा हमला, अजय माकन ने बताया ‘प्रॉक्सी’

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी को अतीत में उसके (कांग्रेस) खिलाफ प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल किया और अब ताजा घटनाक्रम से आप एवं अरविंद केजरीवाल का मुखौटा उतर गया है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने अपनी यह पुरानी बात फिर दोहराई कि दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी को सहयोग करना एक गलती थी और 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सहयोगी दलों के दबाव में आप के साथ सीटों का तालमेल किया गया था।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि केजरीवाल की पार्टी ने धनकुबेरों को धन के आधार पर राज्यसभा भेजा और अब इसका नाम अरबपति आदमी पार्टी हो जाना चाहिए। माकन ने कटाक्ष किया कि जब धनकुबेरों को धन के आधार पर राज्यसभा देंगे तो यही हाल होगा जो अब हुआ है। उन्होंने कहा, आप छोड़ने वाले सातों राज्यसभा सदस्यों में से हर एक की घोषित औसत संपत्ति 818 करोड़, 50 लाख, 35 हजार और 420 रुपये है।

उन्होंने आरोप लगाया, शीला दीक्षित और मनमोहन सिंह को बदनाम करने की साजिश केजरीवाल ने रची थी... उन्होंने और आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रॉक्सी के रूप में काम किया था... अब मुखौटा उतर चुका है। माकन ने कहा कि आप उन्हीं राज्यों में चुनाव लड़ती है जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी से कई और नेता भाजपा शामिल होने वाले हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!