नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों व नगर अध्यक्ष को दी शुभकामनाये
झालावाड. शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा झालरापाटन विधानसभा में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों व नगर अध्यक्ष का प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शैलेन्द्र यादव कालू भैया ने माला पहनाकर शुभकामनाये दी गयी| हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा झालरापाटन विधानसभा में रायपुर मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा , माथनिया मण्डल में जशवंत गुर्जर , हेमडा मण्डल में दीपक पाटीदार को , दुर्गपुरा मण्डल में विजय प्रताप बिट्टू झाला को और नगर अध्यक्ष पद पर मनोज राजपाल को नियुक्त किया है | यादव ने बताया कि सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को अपने मण्डल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने व कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक जोड़ने की जिम्मेदारी सौपी गयी है |