Dark Mode
सड़क निर्माण व हम्मीर ब्रिज विस्तारीकरण कार्यों का कलक्टर ने किया निरीक्षण

सड़क निर्माण व हम्मीर ब्रिज विस्तारीकरण कार्यों का कलक्टर ने किया निरीक्षण

गुणवत्ता, समन्वय व समयबद्धता पर जोर; शहर की यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

सवाई माधोपुर। जिला कलक्टर काना राम ने सोमवार शाम को जिला मुख्यालय पर प्रगतिरत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों एवं हम्मीर ब्रिज के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा कार्यस्थल पर तकनीकी मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पुलिस लाइन तिराहा, पुराना ट्रक यूनियन चौराहा से मुख्य बाजार तक सड़कों का अवलोकन कर यातायात सुगमता, जल निकासी, सार्वजनिक सुविधाओं एवं शहरी सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास योजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराना ट्रक यूनियन चौराहा पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय, विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने तथा प्रमुख चौराहों पर हरित विकास एवं पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। हम्मीर ब्रिज का किया निरीक्षण :- हम्मीर ब्रिज निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिज के समानांतर सर्विस लेन विकसित करने, रेलवे ब्लॉक के दौरान गर्डर शिफ्टिंग हेतु पूर्व तैयारी रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर एवं विद्युत लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ब्रिज क्षेत्र में सौंदर्यीकरण हेतु फाउंटेन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता वेद प्रकाश शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता गोविंद मीणा, पूर्व सभापति सुनील कुमार तिलकर, पूर्व उप सभापति राजेश गोयल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन :- 14 पीआरओ 8 से 12 निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते जिला कलक्टर काना राम।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!