Dark Mode
थाना परिसर में सीएलजी और जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

थाना परिसर में सीएलजी और जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

बीदासर। कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में बढ़ती चोरियां व आपराधिक मामलों पर रोकथाम के लिए पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार को सीएलजी व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बीदासर कस्बा सहित आसपास के गांवो में चोर गिरोह सक्रिय हैं जो आए दिन बेख़ौफ़ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिसके कारण आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार चोरी की वारदात होना और पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगने से आमजन का पुलिस के प्रति आक्रोश पैदा हो रहा। इस दौरान थानाधिकारी जगदीश सिंह ने कहा कि चोर गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने सीएलजी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रात्रि में अपने गांवों और वार्डों के अंदर पहरेदार नियुक्त करें व किसी तरह के संदिग्ध व्यक्ति और वाहन मिलने पर पुलिस को जानकारी दे। थानाधिकारी ने कहा कि कस्बे के अंदर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगेंगे जिसको लेकर पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद राय के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव, प्रधान संतोष मेघवाल, अरुण तिवारी, जवाहरसिंह राठौड़, पार्षद गोपाल गुर्जर, बाबूलाल करड़वाल, शिशुपाल सिंह, सांवरमल सेन, शिवकुमार अग्रवाल, गुलाम रसूल बल्खि, रवि आर्य, कटार सिंह, नानूराम टीटी, दीपाराम सारण, अफजल हुसैन, गोपाल प्रजापत, धनराज सेन, हंसराज छापोला, आरिफ छींपा, सरपंच सुरेश खेरिया, विक्रम सिंह, मनोज माली, सुरेंद्र सुथार, सुखाराम प्रजापत, इमरान सेख, जगदीश स्वामी, मघराज बाल्मीकि, गोविंद सोनी, सहिनाथ सिद्ध आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!