Dark Mode
चूरू: विकास कार्यों की करें समुचित मॉनीटरिंग, समयबद्ध हो क्रियान्विति : सुराणा

चूरू: विकास कार्यों की करें समुचित मॉनीटरिंग, समयबद्ध हो क्रियान्विति : सुराणा

 

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।

विकास कार्यों की समुचित मॉनीटरिंग से समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित हो
इस अवसर पर सुराणा ने कहा कि विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों व विभागीय योजनाओं की समुचित मॉनीटरिंग की जाए और समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों के मरम्मत हेतु स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करें। लाडो प्रोत्साहन योजना अतंर्गत संस्थागत प्रसवों के अनुसार पंजीकरण सुनिश्चित करें।उन्होंने डीएमएफटी अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में वित्तीय, प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति जारी कर कार्य पूर्ण करवाने, ओपन जिम के कार्य, रिचार्ज शाफ्ट के कार्य पूर्ण करवाने, पूर्ण निर्माण कार्यों का हैण्डओवर करने, बिजली के लंबित कनेक्शन पूरे करने, खसरा —रूबेला टीकाकरण के गैप को कम करने, आईएचएचएल के कार्य पूर्ण करने, प्रचार साहित्य का वितरण करने सहित बिन्दुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए।


एसआईआर—2026 अंतर्गत सुनवाई का करें बेहतरीन प्रबंधन
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने सभी ईआरओ को एसआईआर—2026 के तहत दावे व आपत्तियां चरण के दौरान सुनवाई को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि सुनवाई के दौरान छाया, पानी, बैरिकेडिंग, हेल्प डेस्क सहित व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि लंबित नोटिसों की तामील सुनिश्चित करें। परिवादियों को सुनें तथा पोर्टल पर फोटो व आवश्यक एन्ट्री समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। सुनवाई के दौरान आवश्यकतानुसार बीएलओ व सुपरवाइजरों का सहयोग लिया जाए।

संपर्क पोर्टल, ई—फाइल पेंडेंसी करें समाप्त
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने विभाग में 15 दिन से अधिक लंबित संपर्क पोर्टल प्रकरणों का निस्तारण करें तथा सुनिश्चित करें कि प्रकरणों में परिवादी का संतुष्टि स्तर बेहतरीन रहे। विभागीय अधिकारी प्रत्येक स्तर पर इन प्रकरणों की नियमित मॉनीटरिंग करें। इसी के साथ कार्यालयों में फाइलें ई—फाइल मॉड्यूल में ही मूव की जाएं और डिस्पोजल टाइम कम करें। विभागीय स्तर पर ई—फाइल व ई—डाक पेंडेंसी समाप्त करें। इस दौरान जिला कलक्टर ने 'बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम आधारित वार्षिक कैलेण्डर 2026 का विमोचन भी किया।

गुरू गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक
इस मौके पर जिला कलक्टर ने गुरू गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में एक्शन प्लान में स्वीकृत कार्यो का जिला स्तरीय संचालन समिति से अनुमोदन किया गया।
जिला कलक्टर सुराणा ने एक्शन प्लान को मंजूरी देते हुए सभी कार्यों को इस वित्तीय वर्ष में ही पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए तथा संबंधित विभागों से मार्च तक सभी इंडिकेटर्स की शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने हेतु समन्वित प्रयास करने की बात कही। मुख्य आयोजना अधिकारी भागचंद खारिया ने योजना क्रियान्वयन हेतु एक्शन प्लान और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!