Dark Mode
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का झालावाड़ दौरा: कोलाना हवाई पट्टी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का झालावाड़ दौरा: कोलाना हवाई पट्टी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

झालावाड़। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को प्रस्तावित दौरे के तहत झालावाड़ पहुंचे। कोलाना हवाई पट्टी पहुंचने पर संभागीय आयुक्त श्री अनिल कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक कोटा श्री हरेंद्र महावर, मनोहर थाना विधायक श्री गोविन्द रानीपुरिया, डग विधायक श्री कालूराम मेघवाल, पूर्व आरपीएससी चैयरमेन श्री श्याम सुन्दर शर्मा जिला कलक्टर श्री अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से कोलाना हवाई पट्टी पहुंचे। हवाई पट्टी पर पहुंचने के पश्चात उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा कोलाना में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री को दी विदाई कोलाना में आयोजित संवाद कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को जिला प्रशासन एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ने कोलाना हवाई पट्टी से विशेष विमान द्वारा किशनगढ़ (अजमेर) के लिए प्रस्थान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!