Dark Mode
मुख्यमंत्री ने युवाओं से साधा संवाद, नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने युवाओं से साधा संवाद, नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

बारां। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में शुक्रवार को जयपुर में राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव के आयोजन के साथ ही जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें जिले में नवनियुक्त 41 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना कर युवाओं को आगे बढ़ने का माध्यम दिया है। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान तैयार किए जा रहे है। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 3075 करोड़ के 668 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अधिकारी एवं नव चयनित कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!