Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्ययोजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा आमजन से जुड़े मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!