Dark Mode
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का आयोजन

बारां। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा एवं अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा होटल प्रिन्स, छबड़ा में मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, कृषि उद्यमियों एवं ग्रामीण व्यवसायियों को कृषि एवं कृषि आधारित ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना था। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक धर्मपाल खुराना, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग धनराज मीणा, क्षेत्रीय प्रमुख गौरव त्यागी तथा छबड़ा प्रधान हरिओम नागर सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं समेत लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पशुपालन, डेयरी, कृषि यंत्रीकरण कृषि अवसंरचना, स्वयं सहाय समूहों एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों से संबंधित ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र किसानों के रूण प्रकरणों पर त्वरित कारवाई की। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक राहुल रैकवार ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित कृषि ऋण आउटरीच अभियान के दौरान किसानों को बगभग 45 करोड़ रुपए के कृषि ऋण वितरित किए गए हैं तथा इस कैंप में जो नवीन पंजीकरण हुए है उनका त्वरित निपटारा कर सभी को बैंकिंग योजनाओं का लाम दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने बैंक की योजनाओं के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए कृषि क्षेत्र के विकास के लिए बैंक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बैंक अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी कृषि एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!