Dark Mode
ब्रैंडमैन रिटेल की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन अपर सर्किट

ब्रैंडमैन रिटेल की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन अपर सर्किट

नई दिल्ली। शेयर बाजार में ब्रैंडमैन रिटेल ने शानदार शुरुआत करते हुए निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। कंपनी के शेयर 176 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 3.98 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 183 रुपये पर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुए।

लिस्टिंग के कुछ ही समय बाद शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और कीमत 192.15 रुपये के अपर सर्किट स्तर तक पहुंच गई। इस उछाल के साथ ही आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन करीब 9 प्रतिशत से अधिक का फायदा मिल गया।

86 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 4 से 6 फरवरी के बीच खुला था और इसे बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कुल मिलाकर इश्यू 114.48 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्यूआईबी श्रेणी में 85.24 गुना, एनआईआई में 202.98 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से में 93.12 गुना आवेदन आए।

कंपनी ने इस इश्यू के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू के 48.91 लाख नए शेयर जारी किए हैं। जुटाई गई राशि का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने हाल के वर्षों में मुनाफे में मजबूत बढ़त दर्ज की है। वित्त वर्ष 2024-25 में शुद्ध लाभ 153 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 20.95 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल आय 136.30 करोड़ रुपये पर पहुंची। चालू वित्त वर्ष में भी दिसंबर 2025 तक कंपनी 19.67 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा चुकी है।

ब्रैंडमैन रिटेल की इस प्रीमियम लिस्टिंग ने एसएमई सेगमेंट में निवेशकों की दिलचस्पी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!