भाजपा प्रत्याशी महर्षि ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमपर्क
रतनगढ़ । विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अभिनेश महर्षि ने क्षेत्र के गांव देराजसर,हरदेसर,नायकों की ढाणी,कादिया,ठठावता,मेघवालों की ढाणी,बीरमसर,कनसुजियों की,ढाणी, लूंछ, सांगासर, भिन्चरी, खोतड़ी, लोहा व शहर के वार्ड न.6.7 में जनसम्पर्क एवं जनसभा कर ग्रामीणों एवम शहरी वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की । इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी महर्षि का साफा, पार्टी का दुपट्टा एवम पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया | महर्षि ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में युवाओं को केवल हताशा हाथ लगी है | लगातार 18-18 बार पेपर लीक होना सरकार के भ्रष्टाचार की कलई खोलता है।