जयपुर में बड़ी मुलाकात : सीएम शर्मा से मिले शिवराज
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के कृषि विकास, किसान कल्याण, नवाचार एवं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। शर्मा से चौहान की यह शिष्टाचार भेंट थी।