Dark Mode
भीलवाड़ा : पर्यावरण की सुरक्षा के संकल्प के साथ 351 कन्याओ का पाद प्रक्षालन, नए भारत मे महिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका- सुश्री गोयल

भीलवाड़ा : पर्यावरण की सुरक्षा के संकल्प के साथ 351 कन्याओ का पाद प्रक्षालन, नए भारत मे महिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका- सुश्री गोयल

भीलवाड़ा | शारदीय नवरात्री  के पावन पर्व पर मासिक सुन्दरकाण्ड ग्रुप एवं एवं सुमंगल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे 351 कन्याओ का पूजन एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया|

आयोजन संयोजक अमित काबरा ने बताया कि कोटा बाई पास रोड पर,  कोठारी नदी के किनारे स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी मन्दिर मे कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया  जिसकी शुरुआत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री मेघा गोयल के मुख्य आतिथ्य मे पंडित आशुतोष द्वारा मन्त्रोच्चरण के साथ माँ अम्बे जी की प्रतिमा क़ो चुनरी ओढ़ाकर एवं दुर्गा स्वरुपा कन्याओ के पाद प्रक्षालन कर की गई |  तत्पश्चात संस्थान  एवं मासिक सुन्दरकाण्ड पाठ ग्रुप के  सदस्यो एवं उपस्थित श्रृद्धालुओं द्वारा उपस्थित सभी 351 कन्याओ के अंगूठे के तिलक एवं पूजा कर चुनरी ओढ़ाई गई  एवं उपहार स्वरुप फल, स्टेशनरी एवं नकद राशि भेंटकर देवी स्वरूपा कन्याओ का आशीर्वाद प्राप्त किया | इस अवसर सुश्री गोयल ने अपने उद्बोधन मे बताया कि इस नए भारत मे महिलाए अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रही है और वर्तमान मे परिवार जनों द्वारा सभी कन्याओ को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, इसके साथ ही महिला कमाण्डर राजकुमारी द्वारा उपस्थित सभी बालिकाओं तथा महिलाओ को आत्मरक्षा के विषय मे महत्वपूर्ण  जानकारी दी गई | 

जीरो वेस्ट अभियान की शुरुआत- संस्थान के अध्यक्ष शिव नुवाल के अनुसार कन्या भोज के इस आयोजन मे जीरो वेस्ट अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की डिस्पोजल प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया  और सभी को स्टील के बर्तन मे ही भोजन करवाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प भी दिलवाया गया | आयोजन के अंत मे मंदिर पुजारी श्री जगन्नाथ शर्मा  के सानिध्य मे देवी स्वरूपा 351 कन्याओ के समक्ष माँ अम्बे जी की सामूहिक आरती की गई एवं कन्या भोज से पूर्व घनश्याम गहलोत द्वारा भोजन मंत्र करवाया गया |  आयोजन मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपक , महानगर संघ चालक कैलाश  खोईवाल, केसरी सिंह बारहठ नगर संघ चालक महावीर  आर्य  सहित अनेक पदाधिकरियो के साथ, विश्व हिंदू परिषद के गणेश प्रजापत उपस्थित थे जहाँ  संस्थान के सदस्य प्रवीण अटवाल, अशोक कुमार गर्ग, मनोज अग्रवाल, जय प्रकाश नथरानी, विजय लक्ष्मी समदानी, दीपक समदानी, मुकेश अग्रवाल एवं मासिक सुन्दरकाण्ड ग्रुप सदस्य सत्यनारायण सोमानी, सत्यनारायण देराश्री, दिनेश कुमार ओझा, श्याम लाल ओझा, डॉक्टर ज्ञान माहेश्वरी, सत्यनारायण शर्मा, बाबू सिंह चौहान, आकाश सेन, गोपाल शर्मा, कालू लाल सोनी, गोपाल शर्मा, पारस शर्मा, ललित सिंह, डॉक्टर लादू राम पंवार, गजेंद्र सिंह, रामेश्वर लाल तेली, भोमाराम मेघवंशी, नारायण तेली,  त्रिभुवन पाटीदार, रेखा सोनी, मधु जोशी, राधा वल्लभ, उमा व्यास, अंजना, साधना , राहुल लड्ढा,  लोकेश जीनगर सहित अनेक सदस्यो एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सहयोग किया गया |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!