ब्यावर : सर्व मेघवंशी समाज ब्यावर का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 अगस्त को
ब्यावर। सर्व मेघवंशी मेघवाल समाज सेवा संस्था ब्यावर का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह 24 अगस्त 2025 को अंबेडकर भवन ब्यावर में होगा। संस्था अध्यक्ष गुरु शरण गोयल ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश राय सापेला अतिरिक्त जिला कलक्टर सिरोही, अध्यक्षता रामचंद्र गर्वा राजस्व अपील अधिकारी अजमेर, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र कुमार मकवाना जिला कोषाधिकारी जिला जालौर नेमीचंद गोयल पुलिस उप अधीक्षक टोंक रामेश्वर कड़ेला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर सहित समाज के अनैक पदाधिकारी शिरकत करेंगे। मीटिंग में के सफल आयोजन के जिए समितियां बनाईगई। जिसमें टेंट व्यवस्था भोजन व्यवस्था अतिथि आमंत्रण व्यवस्था अंबेडकर भवन व्यवस्था मंच संचालन व्यवस्था जल व्यवस्था चाय व्यवस्था सभी पर चर्चा कर अंतिम कार्य लिया गया। आगामी कार्यक्रम की मीटिंग में अध्यक्ष गुरु शरण गोयल, संरक्षक नारायण मेहड़ा राधेश्याम कटारिया मुन्ना लाल पंवार सोमेश भाटी विनोद मंडल हीराराम मेघवाल सोहनलाल तंवर भंवरलाल पिंडियार रामलाल लालनेचा रमेश गोयल मनोज जयपाल नारायण लाल लहवा सुगनचंद पवार कोषाध्यक्ष संजय चौहान सुनील तालेपा सुरेश बागोटिया भंवर मंडेला शशिकांत हैप्पी धर्मेंद्र कुमार सहदेव लाल अनिल बेरवाल ओम प्रकाश कैलाश चंद्र गंदेर राजेंद्र एलबिलाद राजेंद्र लीलड हरीश बुनकर सहित अनेक समाज बंधु पदाधिकारी उपस्थित रहें।