Dark Mode
महर्षि बालीनाथ महाराज की जयन्ति पर बैरवा दिवस का आयोजन

महर्षि बालीनाथ महाराज की जयन्ति पर बैरवा दिवस का आयोजन

टोंक। संत शिरोमणी महर्षि बालीनाथ महाराज की जयन्ति के अवसर पर कृष्ण मंदिर बेड़ा टोंक में नगर बैरवा महासभा सकल पंच टोंक के तत्वाधान में बैरवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा, अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना लाल बैरवा एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व विधायक कमल बैरवा, संरक्षक जिला बैरवा महासभा समिति के भंवर लाल बंशीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा रहे। इस मौके पर नगर बैरवा महासभा सकल पंच के अध्यक्ष मणीन्द्र लोदी व कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का माला, साफा, शॉल, ओढ़ाकर मोमेन्टो प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार बैरवा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा ने समाज के युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें शैक्षिक एवं आर्थिक चिन्तन को प्रक्रिया को बढ़ाना होगा। सामाजिक बुराईयों को दूर करके समाज में आधुनिक दृष्टिकोण का विकास करना होगा। पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि समाज विकास की अवधारणा पर प्रकाश डाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने समााजिक एकता पर बल दिया। मणीन्द्र लोदी ने स्वागत भाषण व संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पन्ना लाल बैरवा ने समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षैत्र में आगे बढऩे, संगठित रहने, समाज के लिए तत्पर रहने का आव्हान किया। समारोह में समाज के बुजुर्गो, भामाशाहों, नव-नियुक्ति कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंत्री नन्दकिशोर मेहरा, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल जैनव, रामदयाल ढंढेरवाल, राजेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, प्रताप मल रणवाल, जे. पी. नागरवाल, ताराचंद आकोदिया, रामदयाल निरंकारी, रामदयाल गुणावत, चिरंजीलाल बंशीवाल, दिनेश कुमार बैरवा, बंशीवाल सिसोदिया, हरनाथ लाल, सुदर्शन, राम निवास बैरवा, चन्द्रशेखर, जमना लाल, हरदयाल, श्योजी लाल, वीरेन्द्र जोनवाल, एडवोकेट दीपचंद, विनोद कुमार, धनराज आर्य, दीपक बंशीवाल, राजीव मेहरा, जितेन्द्र, विक्रम, वीर प्रताप, रोहित जैनव, पुष्पा देवी, माया लता, सुशीला एवं निशा आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!