Dark Mode
आयकर अधिनियम 2025 की नई व्यवस्थाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आयकर अधिनियम 2025 की नई व्यवस्थाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जयपुर। आयकर विभाग द्वारा “Registered Non-Profit Organizations under the Income-tax Act, 2025” विषय पर गुरुवार को एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, न्यू विधानसभा के पीछे, सत्य विहार, लालकोठी, जयपुर में हुआ, जिसमें विभिन्न संस्थानों के ट्रस्टी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं अन्य हितधारकों सहित करीब 90 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रधान आयकर आयुक्त (छूट), जयपुर मनोज कुमार महर के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को अपर आयकर आयुक्त (छूट) जयपुर मनोज कुमार एवं आयकर अधिकारी (छूट) आशुतोष ने संबोधित किया। इस दौरान अपर आयकर आयुक्त मनोज कुमार ने आयकर अधिनियम, 2025 से जुड़े प्रक्रियात्मक एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में गैर-लाभकारी संस्थाओं (एनपीओ) को मिलने वाली कर छूट, नई धाराओं एवं उपधाराओं में किए गए बदलावों तथा 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए आयकर अधिनियम के सरलीकरण संबंधी प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। साथ ही प्रतिभागियों के साथ संवाद करते हुए उनके प्रश्नों का समाधान किया गया और अधिनियम से संबंधित आवश्यक स्पष्टता प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आयकर विभाग की पारदर्शिता बढ़ाने और अनुपालन को सरल बनाने की पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में उप आयकर आयुक्त (छूट), जयपुर हितेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!