Dark Mode
हर्षोउल्लास के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

हर्षोउल्लास के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव

सूरजगढ़। उपखंड क्षेत्र में दीपोत्सव पर्व खूब धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली पर्व पर बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। मंगल मुहूर्त में आमजन ने माँ लक्ष्मी, भगवान गणेश,कुबेर की पूजा अर्चना कर आशिर्वाद लिया। इस दौरान छोटो ने बड़े के चरण छूकर आशिर्वाद लिया। शुक्रवार को दीपावली के अगले दिन रामा श्यामा का दौर चला। शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का गोवर्धन पर्व खूब श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न मंदिरो में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। शहर के प्राचीन स्वामी रूपदास मंदिर प्रांगण में सदियों से अन्नकूट महोत्सव मनाये जाने की परम्परा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में धूमधाम के साथ निभाई गई। मंदिर के महंत क्रान्तिदास महाराज ने बताया कि शहर में स्थित प्राचीन स्वामी रूपदास मंदिर रजवाड़ो के समय से स्थापित मंदिर है स्वामी रूपदास महाराज द्वारा स्थापित इस मंदिर में स्थापना के साथ ही अन्नकूट महोत्सव मनाये जाने की शुरुआत की गई थी जो आज चार सदियों बाद भी लगातार जारी है।

 

 

महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में वर्षो से चली आ रही परंपरा का निर्वहन इस बार भी धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव के दौरान 2100 किलों कढ़ी चावल,मूंग,बाजरा,फली शब्जी आदि का भोग बनाकर ठाकुरजी महाराज को भोग लगाया गया। आपको बता दे की की अन्नकूट महोत्सव के प्रति सूरजगढ़ ही नहीं बल्कि जिले के अन्य स्थानों के साथ ही हरियाणा पंजाब सहित दूर दराज से आये श्रद्धालुओं में भी इसके प्रति काफी उत्साह रहता है इन स्थानों से आये श्रद्धालु भी मंदिर में धोक लगा कर प्रसाद ग्रहण करते है। अन्नकूट महोत्सव के सफल आयोजन में बर्फानी बाबा,लीलाधर छापड़िया,नरेश शर्मा,बुधराम छापड़िया, राजपाल काजला,राजेश छापड़िया,पंकज शर्मा, राजकुमार सेन, संदीप सेन,रिंकू शर्मा,मनोज शर्मा,लकी शर्मा,यश शर्मा ,मोंटी शर्मा,मुकेश काजला,भूपेश काजला सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!