Dark Mode
बरसों पुराने विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण

बरसों पुराने विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण

पाली। महंगाई राहत कैम्प में जहां एक तरफ लोगों को राज्य सरकार की राहत योजनाओं का लाभ मिल रहा है वहीं दूसरी ओर प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों में बरसों पुराने प्रकरणों का निस्तारण होने से भी सहूलियत हो रही है। रोहट उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढाबर में आयोजित एमआरसी एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर में भी ऐसे ही एक बरसों पुराने विवाद का सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया गया। हुआ यूं कि ग्राम गाजनगढ के खसरा संख्या 698/558 में 2.9173 हैक्टेयर के खातेदार क्रमशः कमला देवी पत्नी नाथूराम, गनियादेवी पत्नी शिवराज, गुमानीदेवी पत्नी मिसरीलाल, थेलीदेवी पत्नी गोदाराम, पप्पुराम पुत्र मांगीलाल व शिवलाल पुत्र चंद्रराम गुर्जर हैं। लंबे समय से इनके बीच भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। ग्राम पंचायत ढाबर में चल रहे शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी श्री भंवरलाल जनागल के निर्देशन में राजस्व अधिकारियों और कार्मिकों ने सभी पक्षों की समझाइश कर आपसी सहमति से उक्त खसरों में हिस्सानुसार बंटवारा करवाकर अलग-अलग तरमीम कर राजस्व रिकार्ड में अमलदरामद कराई। इससे खातेदारों को बडी राहत मिली। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!