Dark Mode
'आंखों से तूने 2.0' रिलीज, राघव जुयाल के सिग्नेचर डांस मूव्स ने जीता दिल

'आंखों से तूने 2.0' रिलीज, राघव जुयाल के सिग्नेचर डांस मूव्स ने जीता दिल

मुंबई। अभिनेता राघव जुयाल की आने वाली फिल्म 'भाई तेरा सुपरस्टार' का नया गाना 'आंखों से तूने 2.0' रिलीज कर दिया गया है। गाने में राघव का रोमांटिक और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है, वहीं अभिनेत्री निहारिका के साथ उनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

राघव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की झलक साझा करते हुए लिखा कि जब आंखें ही सब कुछ बयां करने लगें, तो दिल का धड़कना तय है। पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस को नया गाना देखने की अपील भी की।

इस रीक्रिएटेड ट्रैक की खास बात राघव जुयाल के पुराने सिग्नेचर डांस मूव्स हैं, जिनकी वापसी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में निहारिका भी राघव के साथ शानदार तालमेल में डांस करती नजर आ रही हैं, जिससे यह रोमांटिक नंबर और भी आकर्षक बन गया है।

'आंखों से तूने 2.0' 90 के दशक के लोकप्रिय गीत का नया संस्करण है। इस गाने को कुमार शानू, अलका याग्निक, देव नेगी और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल मोहसीन शेख ने लिखे हैं, संगीत लिजो जॉर्ज ने तैयार किया है और कोरियोग्राफी तुषार कालिया ने की है।

फिल्म 'भाई तेरा सुपरस्टार' में राघव जुयाल अजय सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जो लंदन में रहने वाला ऐसा युवक है जिसका सपना बॉलीवुड का बड़ा सुपरस्टार बनने का है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है।

राघव के अलावा फिल्म में संजय कपूर, बरखा सिंह और निहारिका एनएम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!