Dark Mode
जयपुर में युवक को डंडे-सरियों से पीटा

जयपुर में युवक को डंडे-सरियों से पीटा

जयपुर। जयपुर में एक युवक को डंडे-सरियों से पीटने का मामला सामने आया है। लेन-देन के विवाद को लेकर हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट की। महेश नगर थाना पुलिस की चेतक को आते देखकर हमलावर फरार हो गए। सरेआम मारपीट करने का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में बना लिया। पुलिस ने बताया- रामनगर विस्तार के रहने वाले हरिशंकर ने महेश नगर थाने में शिकायत दी है। वह रात करीब 8:30 बजे स्वेज फार्म सर्किल के पास से जा रहा था। इसी दौरान उसके परिचित राहुल व गौतम अपने तीन साथियों के साथ मिल गए। बातचीत के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।


मौके पर भीड़ लग गई
हमलावरों ने उसे नीचे रोड पर गिरा दिया। उसके बाद डंडे-सरियों से ताबड़तोड़ वार किए। हाथ में आए लोहे के ड्रम व बाल्टी से भी पीटा गया। मारपीट के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। महेश नगर थाने की चेतक के सूचना मिलते ही पहुंचने पर हमलावर पुलिस को देखकर भाग निकले।


लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया
SHO (महेश नगर) सुरेश यादव ने बताया- लोगों की ओर से मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। वीडियो के आधार पर हमलावरों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में पुराने लेन-देन को लेकर विवाद होना सामने आया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!