तुला
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- हालांकि आज किसी खास कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम की जरूरत है, परंतु आपको अवश्य ही कामयाबी मिलेगी। प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में गति आएगी। और नियत समय पर कार्य संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- किसी के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इसका नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने में भी अवश्य लगाएं। खर्चों में अधिकता की वजह से अपनी जरूरतों को कम करना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय किसी भी व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखें। वर्तमान स्थल पर ही ध्यान दें। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में करियर संबंधी किसी गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। नौकरी पेशा लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में इस समय भावनात्मक रूप से एक दूसरे का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति मे परेशान होने के बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6