Dark Mode
मकर

मकर

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव- आज किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप अपनी क्षमता के अनुसार कार्य को अंजाम देने में सफल रहेंगे। काम का बोझ अधिक रहेगा, परंतु उसके उचित परिणाम मिलने से आप थकान भूल जाएंगे।
नेगेटिव- आय कम और खर्चा अधिक जैसी स्थिति रहने से चिंता की स्थिति रहेगी। आपको अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। युवा वर्ग लाभ प्राप्ति के लिए किसी गलत मार्ग को ना अपनाएं। तथा अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी कर्मचारी पर आंख मूंदकर विश्वास रखना धोखा भी दे सकता है। किसी भी कार्य में पक्के बिल का प्रयोग करें। सरकारी मामलों को नियत समय पर पूरा करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग जिम्मेदारियों की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- विवाहित जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा तथा घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्यडायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा ब्लड प्रेशर की भी नियमित जांच करवाते रहें। वर्तमान वातावरण की वजह से अपनी सुरक्षा स्वयं करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!