ग्रामीण सेवा शिविर में 50 वर्ष पुराना राजस्व प्रकरण निस्तारित
गंगानगर। जिले की श्रीविजनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 6 बीएलएम में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 50 वर्ष से लंबित राजस्व प्रकरण का समाधान किया गया। शिविर में उपखण्ड अधिकारी शकुंतला, तहसीलदार राजवीर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम 7 एएस निवासी देवीलाल एवं महावीर प्रसाद ने मुरब्बा नंबर 55 की भूमि की खातेदारी सनद जारी करने का आवेदन दिया। मौके पर जांच एवं रिपोर्ट के बाद शिविर प्रभारी ने आवंटी के वारिसों के नाम खातेदारी सनद जारी कर नामांतरण भी दर्ज कर दिया। यह भूमि स्वर्गीय सुगना राम को वर्ष 1977 में आवंटित हुई थी, लेकिन खातेदारी सनद जारी नहीं होने से परिवार लंबे समय से लाभों से वंचित था। शिविर में समाधान होने पर परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार जताया। जिससे आमजन को राहत मिल रही है तथा प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है। ग्रामीण सेवा शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित किया जा रहा है तथा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।