Dark Mode
सिनेमा हॉल में हंगामा करते 11 युवक गिरफ्तार

सिनेमा हॉल में हंगामा करते 11 युवक गिरफ्तार


अजमेर . अजमेर के माया मंदिर सिनेमा हॉल में कुछ युवकों को हंगामा खड़ा करना भारी पड़ गया। वे आपस में ही लड़ाई झगड़ा कर माहौल खराब रहे थे। मैनेजर की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले आई। यहां भी मैनेजर को धमकाने से बाज नहीं आए। पुलिस ने सभी 11 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया।

सिनेमा हॉल मैनेजर गौतम नरूका ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ युवक हंगामा कर रहे हैं। इस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीरसिंह फौजदार ने पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा। पुलिसकर्मी जितेन्द्र सिंह, चांद मौहम्मद, शोदान, धर्माराम, सोहनलाल हंगामा कर रहे युवकों को समझाकर थाने ले आए। यहां मैनेजर लिखित में रिपोर्ट देने लगा तो आरोपी युवक धमकाने लगे। इस पर पुलिस ने समझाया लेकिन नहीं माने। आखिर पुलिस ने सभी 11 युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!